Credit Card
Trending

Idfc bank credit card

IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड रिव्यू

“क्या आप ऐसा क्रेडिट कार्ड ढूँढ रहे हैं जिसमें कोई वार्षिक शुल्क ना हो, और ढेर सारे फायदे भी मिलें? 🤔
तो IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड आपके लिए एक शानदार विकल्प हो सकता है।
आज के इस ब्लॉग में हम जानेंगे – IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के फायदे, चार्जेस, रिवॉर्ड्स और यह कार्ड आपके लिए कितना बेस्ट है। तो बने रहिए हमारे साथ आख़िर तक।”

कार्ड का परिचय

“दोस्तों, IDFC First Bank Credit Card भारत के सबसे लोकप्रिय लाइफटाइम फ्री क्रेडिट कार्ड्स में से एक है।
इसका मतलब है कि आपको कोई Joining Fees और Annual Fees नहीं देना होता।
यानी एकदम फ्री कार्ड, लेकिन बेनिफिट्स ढेर सारे।”

मुख्य फायदे

  1. कार्ड लेने के 90 दिन के अंदर 15000 रुपए खर्च करते हैं तो आपको 500 रूपए वेलकम बोनस मिलता है।
  2. ड्यू बैलेंस पर 9 प्रतिशत से 39 प्रतिशत तक ब्याज दर।
  3. आईडीएफसी फर्स्ट बैंक क्लासिक क्रेडिट कार्ड से महीने में 20000 रूपए या इससे अधिक खर्च करते हैं तो 10x रिवार्ड्स प्वाइंट मिलते हैं।
  4. अपने जन्म दिन पर की गई खरीददारी की पेमेंट क्लासिक क्रेडिट कार्ड से करने पर भी 10x रिवार्ड्स प्वाइंट मिलते हैं।
  5. ऑनलाइन शापिंग करने पर 6x रिवार्ड्स प्वाइंट मिलते हैं।
  6. ऑफलाइन शापिंग बिल पेमेंट के लिए क्रेडिट कार्ड स्वेप करने पर 3x रिवार्ड्स प्वाइंट मिलते हैं।
  7. रिवार्ड्स प्वाइंट कभी भी एक्सपायर नहीं होते हैं।
  8. रिवार्ड्स प्वाइंट रीडीम करने के लिए कोई शुल्क नहीं लगता है।
  9. मूवी टिकट बुक करने पर 25 प्रतिशत डिस्काउंट (महीने में केवल एक बार, 100 रूपए के टिकट पर)
  10. चार रेलवे लाउंज विजिट (हर तीन महीने में)
  11.  भारत के सभी फ्यूल स्टेशन पर 1 प्रतिशत सरचार्ज में छूट (महीने में अधिकतम 200 रूपए तक सरचार्ज छूट)
  12. 50 से ज्यादा ऐप सर्विस पर डिस्काउंट ऑफर।
  13. 1500 से ज्यादा रेस्टोरेंट में 20 प्रतिशत छूट।
  14. 3000 से ज्यादा हेल्थ व वैलनेस आउटलेट्स पर 15 प्रतिशत छूट।
  15. 1399 रूपए तक कंप्लीमेट्री रोड साइड एसिस्टेंट।
  16.  200000 रूपए तक पर्सनल एक्सीडेंट कवर (हर महीने कार्ड से कम से कम एक ट्रांजेक्शन होनी चाहिए)
  17. कार्ड लोस्ट लायबिलिटी 25000 रूपए तक।
  18. एटीएम से कैश निकालने पर 48 दिन के लिए ब्याज में छूट।

किसे मिल सकता है कार्ड? (Eligibility)

Idfc bank credit card

“IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड लेने के लिए –

👉 आपकी उम्र 21 साल से ज़्यादा होनी चाहिए।
👉 आपके पास स्थिर आय (Salary/Business Income) होनी चाहिए।
👉 आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए (650 से ऊपर)।”

डॉक्युमेंट्स

“कार्ड के लिए आवेदन करते समय ये डॉक्युमेंट्स लगते हैं –

📌 आधार कार्ड / पैन कार्ड
📌 इनकम प्रूफ़ (Salary Slip / ITR)
📌 एड्रेस प्रूफ़ (बिजली का बिल / पासपोर्ट आदि)”

IDFC FIRST Bank Credit Card कैसे अप्लाई करते है निम्नलिखित है:-

Step 1. सबसे पहले www.idfcfirstbank.com पर जाएं ।

Step 2. अब यहां आपको अपना नाम, जन्म तिथि, और मोबाइल नम्बर इंटर करें और Get OTP पर क्लिक करें।

Step 3. अब अगले पेज पर OTP इंटर करें और टर्म्स और कंडीशन को अग्री करें और प्रोसीड करें।

 

Step 4. अब अगले पेज पर Gender,Address,pin code डाल कर प्रोसीड करें।

Step 5. इसके बाद अपनी ऑक्यूप्शन, कंपनी नाम, नेट मंथली इनकम इंटर करके कंटिन्यू पर क्लिक करें।

Step 6. अब आपके लिए एक बेस्ट ऑफर खोजा जायेगा और आपके डाले गए डिटेल के हिसाब से अगर आप क्रेडिट कार्ड के लिए एलिजिबल हुए तो आपके सामने क्रेडिट लिमिट शो होगी।

 

Step 7. जितनी अच्छी आपकी सिबील स्कोर होगी उतनी अच्छी क्रेडिट लिमिट होगी।अब आप प्रोसीड पर क्लिक करके अपना क्रेडिट कार्ड सलेक्ट करें और प्रोसीड पर क्लिक करें

Step 8. अब अपनी करेंट एड्रेस डाले जिस पर आपको क्रेडिट कार्ड लेना है उसके बाद अपडेट एंड प्रोसिड पर क्लिक करें ।

 

Step 9. अपनी mother name और ईमेल आईडी डालनी है या ऑल्टरनेटिव मोबाइल नंबर डालें उसके बाद नेक्स्ट पर क्लिक करें।

Step 10. अब अपनी एंप्लॉयमेंट डिटेल दर्ज करें और टर्म्स एंड कंडीशन को अग्री करके सबमिट करें आपके नंबर पर ओटीपी सेंड की जाएगी उसे इंटर करके सबमिट पर क्लिक करें अब आपकी एप्लीकेशन सबमिट हों जाएगी साथ ही आप को एक रिफरेंस नंबर मिल जायेगा। और 5 दिनों के अंदर आपका क्रेडिट कार्ड आपको डिलीवर हो जायेगा।

IDFC First Bank Credit Card से संबंधित सामान्य प्रश्न (FAQ) :-

1. IDFC Credit Card application status कैसे चेक करें?

अपनी एप्लीकेशन स्टेट्स चेक करने के लिए आप प्ले स्टोर से इसकी ऐप को डाउनलोड कर अपनी स्टेट्स चेक कर सकते हैं।

2. IDFC Credit Card पर कितने रुपए का इंट्रेस्ट रेट देना होता है?

इस पर आपको लिए गए क्रेडिट पर शुरुआती 9% का एनुअल इंट्रेस्ट रेट देना होता है।

3. क्या IDFC Credit Card पूरी तरह से फ्री है?

क्रेडिट कार्ड पर केवल आपको किसी भी प्रकार का एनुअल फ्री देना नही पड़ता और यह लाइफटाइम फ्री है।

फायदे और नुकसान

“हर क्रेडिट कार्ड की तरह इसके भी फायदे और कुछ नुकसान हैं।

👍 फायदे

कोई सालाना शुल्क नहीं

कम ब्याज दर

रिवॉर्ड्स और ऑफर्स

👎 नुकसान

सभी कार्डधारकों को प्रीमियम फायदे नहीं मिलते

अगर आपका क्रेडिट स्कोर कम है तो अप्रूवल मुश्किल हो सकता है”

तो दोस्तों, यह थी पूरी जानकारी IDFC बैंक क्रेडिट कार्ड के बारे में।
अगर आप एक ऐसा कार्ड चाहते हैं जिसमें ज्यादा खर्च ना हो और रिवॉर्ड्स भी मिलें, तो यह कार्ड आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है।

अगर यह ब्लॉग जानकारीपूर्ण लगा तो लाइक और शेयर ज़रूर करें।
और हां, हमारे ब्लॉग को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा, ताकि आपको ऐसे ही फायनेंस और बैंकिंग से जुड़ी जानकारी मिलती रहे।
धन्यवाद 🙏”

Share करे यहाँ से
Show More

Author

My Name Is Gopal Banerjee from West Bengal . I am a Youtuber , Blogger , Influencers . Wellcome To A2zfinancegyan.in . We Are Share With You Finance Banking Knowledge .

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button