फ्लिपकार्ट पे लेटर के फायदे क्या-क्या होते है निम्नलिखित है:-
- अगर आपको कोई अर्जेन्ट सामान आर्डर जैसे मोबाइल, कपडे करना है लेकिन पैसे नहीं है फिर भी पे लेटर के द्वारा उधार में सामन आर्डर कर सकते है जिसका पैसा अगले महीने पे कर सकते है।
- फ्लिपकार पे लेटर का इस्तेमाल फ्लिपकार्ट ऐप के अलावा Myntra, और 2Gud वेबसाइट पर कर सकते है।
- अब फ्लिपकार्ट पे लेटर EMI फीचर भी आ गया जिसके मदद से किसी भी सामन को उधर आर्डर करके अगले महीने पैसो का भुगतान धीरे धीरे क़िस्त में कर सकते है।
- अगर आप इस चिंता में रहते है की ऑनलाइन आर्डर पर सामान कैसा मिलेगा तो यह सर्विस आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है।
- बस आपको Flipkart Pay Later द्वारा कोई भी सामान आर्डर करना है और आर्डर घर पहुंच जाने पर देख सकते है सामान कैसा है अगर पसंद ना आये तो दुबारा सामान को वापस कर सकते है और पे लेटर का पैसा वापस आपके अकाउंट में आ जायेगा।
Flipkart pay later को कैसे activate करें?
Flipkart pay later को अपने खाते में सक्रिय करने के लिए यहां सरल चरण दिए गए हैं:
Step 1: अपने डिवाइस पर Flipkart ऐप लॉन्च करें। आप web version भी use कर सकते हो
Step 2: ‘My Account’ पर क्लिक करें
Step 3: आपको ‘Flipkart pay later’ का option दिखाई देगा। इस option पर क्लिक करें।
Step 4: अब, आपको Flipkart pay later KYC के हिस्से के रूप में अपना आधार और पैन कार्ड विवरण भरने के लिए कहा जाएगा।
Step 5: विवरण दर्ज करें, और आगे बढ़ने के लिए ‘Continue’ पर Click करें।
Step 6: अब, ऐप आपके आधार नंबर को सत्यापित (verify) करने के लिए आपके फोन पर एक ओटीपी (OTP) भेजेगा। आधार के साथ पंजीकृत मोबाइल नंबर पर ओटीपी भेजा जाएगा।
Step 7: OTP verify करें और इसे app में दर्ज करें।
Step 8: अंतिम चरण अपने आवेदन की समीक्षा करें और submit कर दें ।
Step 9: Flipkart pay later आपके account में activate हो जायेगा।
फ्लिपकार्ट पे लेटर अक्सर पूछे जाने वाले सवाल FAQ’s निम्नलिखित हैं :-
1. क्या फ्लिपकार्ट पे लेटर/EMI सर्विस इस्तेमाल करने के लिए अतिरिक्त पैसे का भुगतान करना पड़ेगा?
पहले फ्लिपकार्ट पे लेटर/EMI का इस्तेमाल करने पर कोई चार्ज नहीं लगता था लेकिन अब 1000 रूपए के सामान या उससे अधिक का आर्डर करने पर 10 रूपए अतिरिक्त पे करने होंगे।
2. फ्लिपकार्ट पे लेटर के अंतर्गत महीने में कितने का शॉपिंग कर सकते है?
यह निर्भर करता है आपके क्रेडिट स्कोर द्वारा दिए गए राशि पर अगर 3000 रूपए क्रेडिट मिले है तो पुरे महीने में 3000 रूपए तक का सामान आर्डर कर सकते है।
3. फ्लिपकार्ट पे लेटर ऑप्शन नहीं दिखाई दे रहा है?
अगर आप फ्लिपकार्ट पर बिलकुल नए यूजर है तो थोड़े दिनों का इंतज़ार करें और फ्लिपकार्ट ऐप को अपडेट करे यह ऑप्शन My Account सेक्शन में दिखाई देने लगेगा।
4. फ्लिपकार्ट पे Later के लेट चार्जेस कितने है?
फ्लिपकार्ट 100 से 500 रूपए के आर्डर पर 60 रूपए, 1001 रूपए से 2000 रूपए तक 175 रूपए का लेट चार्ज लेता है और 5000 रूपए के ऊपर का सामान आर्डर करने पर 600 रूपए का लेट फीस।
5. फ्लिपकार्ट पे लेटर का लिमिट कैसे बढ़ाये?
फ्लिपकार्ट के पे लेटर का लिमिट बढ़ाने के लिए फ्लिपकार्ट पे लेटर के बिल को समय समय पर भुगतान करना होगा इससे आपका क्रेडिट स्कोर भी बढ़ेगा और लिमिट भी बढ़ जायेगा।
6. फ्लिपकार्ट पे लेटर EMI ऑप्शन को एक्टिवटे कैसे करें?
फ्लिपकार्ट पर पे लेटर EMI ऑप्शन को चालू करने के लिए पे लेटर का रेगुलर सही से इस्तेमाल करना होगा कुछ दिनों बाद आटोमेटिक ही EMI का ऑप्शन एक्टिव हो जायेगा।
7. फ्लिपकार्ट पे लेटर Bill नहीं चुकाने पर क्या होगा?
आपका क्रेडिट स्कोर खराब हो सकता है साथ ही पे लेटर का ऑप्शन फ्लिपकार्ट, Myntra हटा दिया जायेगा।
8. Flipkart पे लेटर KYC कैसे करें?
KYC करने के लिए अपने पैन नंबर और आधार कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा।
9. Flipkart pay later क्या है?
फ्लिपकार्ट का पे लेटर सर्विस एक प्रकार का लोन सिस्टम है लेकिन इसमें अतिरिक्त पैसे नहीं देने पड़ते अगर समय पर पैसो का भुगतान कर दे तो,
10. फ्लिपकार्ट से उधार सामान कैसे ले?
फ्लिपकार्ट से उधार सामान आर्डर करने के लिए पे लेटर EMI सर्विस का इस्तेमाल कर सकते है।
11. क्या Flipkart पे लेटर सेफ है?
फ्लिपकार्ट का यह सर्विस IDFC First बैंक द्वारा संचालित किया जाता है आधार कार्ड और पैन कार्ड के डिटेल भी इसके पास होते है जो की एक ट्रस्टेड बैंक है।
12. आपका अकाउंट फ्लिपकार्ट पे लेटर के योग्य है या नहीं कैसे जाने।
सबसे पहले फ्लिपकार्ट ऐप में निचे दिए क्रेडिट ऑप्शन पर क्लिक करें, और पे लेटर ऑप्शन पर Activate Now बटन पर क्लिक करके आधार कार्ड नंबर और पैन कार्ड नंबर डाले अब अगर आपका अकाउंट फ्लिपकार्ट पे लेटर योग्य होगा तो Congratulation का पेज खुल जायेगा।